Govt PG College, Bazpur

Merit List 2026-27 gdcbazpur@rediffmail.com     05949-282140

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में उत्तराखंड सरकार की पहल से दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को SHE for STEM कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में उत्तराखंड सरकार की पहल से दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को SHE for STEM कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo बी. के. सिंह के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में देहरादून यूकॉस्ट, विज्ञानशाला से आये मुख्य वक्ता श्री सौरभ द्वारा बी. एससी. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को इसकी जानकारी दी गई। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम छात्राओं हेतु निःशुल्क 3 महीने के लिए ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय SHE for STEM की समन्वयक डॉo पूनम मियान, सह समन्वयक डॉo प्रमोद कोठारी, डॉo विभोर तोमर, डॉo जय सिंह व अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यशाला में खुशी, आँचल, आकांक्षा, दीपांशी, ऋचा, जया आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।

error: Content is protected !!